(International)
पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी उर रहमान लखवी की रिहाई को चुनौती दी है. पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर लखवी की हिरासत की मांग की है.गौरतलब है कि मुंबई आतंकी हमले के अहम आरोपी जकी-उर-रहमान लखवी को लाहौर हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने 10 लाख रुपये के निजी मुचलके पर लखवी को रिहा करने का आदेश दिया था.इससे पहले लाहौर हाईकोर्ट ने 26/11 के मास्टरमाइंड जकी उर रहमान लखवी की उस याचिका को एक बार खारिज कर दिया था, जिसमें उसने अपने खिलाफ हिरासत आदेश को चुनौती दी थी. लाहौर हाईकोर्ट में लखवी ने पंजाब के गृह विभाग के अपने खिलाफ जारी हिरासत के आदेश को चुनौती देते हुए एक याचिका दाखिल की थी.
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।