बोको हराम ने 2,000 महिलाओं, लड़कियों का अपहरण किया
(Amber, Jaipur) एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि बोको हराम ने पिछले साल के शुरू से कम से कम 2,000 से अधिक महिलाओं और लड़कियों को अगवा कर लिया है। इनमें नाइजीरिया की 219 स्कूली छात्राएं भी हैं, जिनका स्कूल से अपहरण किया गया था। बोरनो राज्य के चिबूक में पिछले साल 14 अप्रैल को 219 छात्राओं के अपहरण की घटना ने आतंकवाद की क्रूरता पर पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया था।बहरहाल, मानवाधिकार समूह का कहना है कि उसने प्रत्यक्षदर्शियों और किसी तरह बचकर निकलीं महिलाओं तथा लड़कियों के बयानों के आधार पर आतंकवादियों द्वारा अपहरण के 38 मामलों का ब्योरा दर्ज किया है।अपनी रिपोर्ट में एमनेस्टी ने कहा है कि बोको हराम ने कितने लोगों का अपहरण किया इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। लड़कियों और महिलाओं की संख्या 2,000 से अधिक हो सकती है।चिबूक से अपहृत छात्राओं के बारे में एमनेस्टी ने एक वरिष्ठ सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि उन्हें तीन या चार समूहों में बांट कर बोको हराम के अलग-अलग शिविरों में रखा गया है। ये शिविर बोरनो राज्य, कैमरून और चाड में हैं।नाइजीरिया की सेना ने पहले कहा था कि छात्राओं को कहां रखा गया है उसे इसकी जानकारी है, लेकिन उसने बचाव अभियान चलाने से इनकार करते हुए कहा था कि ऐसा करना बहुत ज्यादा खतरनाक होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।