सिलीगुड़ी की महिला से दिल्ली में गैंगरेप
(India)
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं की असुरक्षा का मामला सामने आया हैं जहां मेड का काम करने वाली 35 साल की महिला के साथ चार अज्ञात लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है.. पुलिस के मुताबिक, सिलीगुड़ी की रहने वाली पीड़िता प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए गुडगांव में मेड की नौकरी कर रही थी.. काम पसंद ना आने पर पीडिता देर रात अपने घर लौट रही थी.. तभी रास्ते में महिला को एक जानकार सिक्योरिटी गार्ड मिला जो की रात का हवाला देकर उसे अपने घर ले गया..गार्ड ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर पहले रेप किया फिर अपने दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.. फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है... कड़े कानून बनने के बावजूद गैंगरेप जैसी वारदात रुकने का नाम नही ले रही है..जिससे राजधानी दिल्ली में महिला के सुरक्षा पर कई सवाई खड़े हो रहे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।