नरायण साईं को अंतरिम जमानत
(India)
गुजरात हाई कोर्ट ने चर्चित संत आसाराम बापू के पुत्र और दुष्कर्म के आरोपी नरायण साईं की जमानत याचिका गुजरात हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है... कोर्ट ने नरायण को जमानत पर रिहा कर दिया है। वहीं रिहाई के बाद भी कोर्ट ने नारायण सांई को पुलिस निगरानी में रखने का आदेश दिया है...गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट ने नारायण सांई की जमानत याचिका कई बार नामंजूर कर दी थी.... वहीं आसाराम की भी जमानत याचिका कई बार नामंजूर हो चुकी है। नारायण सांई पर सूरत की एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था जिसके बाद दो महीने तक नरायण पुलिस से लुका-छिपी खेलता रहा.... दो माह से फरारी काट रहे नारायण सांई को पुलिस ने हरियाणा के कुरूक्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।