सनी लियोन से घबराकर शाहिद कपूर ने छोड़ दी फिल्‍म!
(Mumbai, Mumbai) मुंबई। 'लव सेक्स और धोखा' और 'रागिनी एमएमएस' के बाद एकता कपूर एक और सेक्स कॉमेडी फिल्म प्रोड्यूस कर रही हैं, जिसका टाइटल है 'एक्सएक्सएक्स'। यह पूरी तरह से इरॉटिक फिल्म है और इसमें सनी लियोन लीड हीरोइन के रोल में हैं, जबकि लीड हीरो के रोल के लिए शाहिद कपूर को ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह का भी खुलासा हो गया है! सुनने में आ रहा है कि शाहिद ने इस फिल्म में काम करने से इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि इसमें सनी लियोन र्हैं! जी हां, सनी लियोन से घबराकर ही शाहिद ने इस फिल्म में काम नहीं करने का फैसला किया। वैसे भी वह जल्द शादी करने वाले हैं, इसलिए इस तरह की फिल्मों में काम करने से बच रहे हैं एकता की इस फिल्म का निर्देशन केन घोष कर रहे हैं। वैसे इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि शाहिद ने डेट्स की समस्या के चलते इस फिल्म में काम करने से इंकार किया है, मगर अब असली वजह सनी लियोन के हाेने की बात सामने आई है। इस फिल्म में पांच अलग-अलग सेक्सुअल रिलेशनशिप पर आधारित कहानियां हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।