गैंगरेप के बाद नाबालिक लड़की ने लगाई खुद को आग
(Mathura, Mathura) थाना कोसीकलाँ के गाँव गुहेता दसविस में एक 14 वर्षीय नावालिग दलित लड़की के साथ 5 नामजद आरोपियों ने उस वक्त गैंगरेप डाला जब पीड़िता शौच के लिए गयी हुई थी .घटना से क्षुब्ध किशोरी ने अपने को आग लगा ली.लोक-लाज के डर से परिवार ने दबाए रखा. घटना से पुलिस महकमे के होश उड़ गए और आनन फानन में डीआईजी आगरा सहित कई आला अधिकारी मौकाए वारदात पर पहुचे और घटना की जानकारी के लिए ग्रामीणों से जानकारी हासिल की .जलने से नाबालिक की हालत बिगड़ी हुई है और उसे इलाज के लिए दिल्ली सफ़दरजंग के लिए रवाना कर दिया है. पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिए जाने का दावा किया है. पुलिस ने मुकदमा लिख कर पाँचों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया .डीआईजी आगरा रेंज लक्ष्मी सिंह और एसएसपी मंजिल सैनी अधिकारीयों के साथ वारदात स्थल पर पहुंच गए और गांव वालों से वारदात की जानकारी ली.70 प्रतिशत से ज्यादा जली पीड़िता की हालत गंभीर है और उसका इलाज दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में चल रहा है .पुलिस ने इस मामले में 376 डी और 3/14 पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।