(DELHI, DELHI)
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाना महंगा पड़ गया. दिल्ली पुलिस के भ्रष्ट पुलिस कर्मियो के खिलाफ स्टिंग कर उनपर कार्रवाई करवाने वाले चेतन प्रकाश शर्मा पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे कुछ अनजान लोगों ने जानलेवा हमला किया.चेतन पर हमला दिल्ली के डाबरी के पास लिश्वास नगर में हुआ. चेतन पर उस वक्त हुआ जब वह अपने कुत्ते को घुमाने निकले थे. जैसे ही चेतन अपनी गली के बाहर पहुंचे तभी बदमाशों ने गोलिया चला दीं इनमें से एक गोली चेतन के हाथ में लगी जबकि दूसरी उनके कुत्ते को लगी जिससे कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गयी. वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने चेतन को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया जहां अभी चेतन का इलाज चल रहा है. पुलिस वारदात की जगह पर सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. चेतन शर्मा को लंबे समय से धमकियां मिल रहीं थीं. चेतन को दो पीएसओ भी मिले थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।