यूपी के बरेली में मानव तस्करी का मामला सामने आया है, आरोपी, युवाओं को विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर उन्हें मलेशिया भेजता था और वहां उनके पासपोर्ट जब्त कर उनसे चोरी छिपे वहां गैर कानूनी काम कराया जाता है। इसकी दास्तां वहां से बचकर आए लड़को ने सुनाई। मलेशिया से वापिस आए लड़को ने बताया कि उनकी फैमिली की मदद से वो किसी तरह से वापिस लौटे हैं.लेकिन वहां देश के तकरीबन दो सौ से अधिक युवा फंसकर नरकीय जीवन जीने में मजबूर हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.पुलिस के पास इस गिरोह के लोगों के फोटो हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।