जेईई का परिणाम घोषित
(India)

आईआईटी के जॉइंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। इसमें जयपुर के प्रणय अग्रवाल 360 में से 341 नंबर पाकर सबसे टॉप पर रहे हैं। जब परिणाम घोषित किया गया तब कई इंस्टीट्यूट में टॉपर्स और सलेक्टेड स्टूडेंट्स के चेहरे खिल गए। कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के संचालकों ने परिणाम घोषित होने से पहले ही संभावित टॉपर्स को बुलवा लिया था। कोचिंग संचालकों का कहना था कि उन्हें पहले ही अनुमान था कि कुछ स्टूडेंट्स जिन्होंने अच्छी प्रिपरेशन की है और जिनका एग्जाम भी अच्छा हुआ था उनके अच्छे मार्क्स पाने की संभावना है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।