केंद्र सरकार ने पंजाब के मोगा जिले में कथित तौर छेड़छाड़ और फिर से चलती बस से फेंके जाने से एक किशोरी की मौत की घटना को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार ने इस घटना पर पंजाब से रिपोर्ट मांगी है और रिपोर्ट किसी भी समय मिल सकती है।’’ अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से कहा है कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुई लड़की की मां के उपचार और सुरक्षा के लिए सभी उचित कदम उठाए जाएं। पंजाब के मोगा के निकट चलती बस से फेंके जाने के बाद एक किशोरी की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बस के कंडक्टर और सफाईकर्मी का ताल्लुक उसी कंपनी से होने की बात सामने आई है जिसका मालिक पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का परिवार है। मामले में कंडक्टर और सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।