गया के जाने माने चिकित्सक डा पंकज गुप्ता और उनकी पत्नी सुभ्रा गुप्ता का अपहरण अपराधियों ने शादी समारोह से गिरीडीह से लौटने के दौरान कर लिया... घटनास्थल का मोबाईल लोकेशन गया जिले के बाराचटटी थाना क्षेत्र का होने के बाद थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। गया के एसएसपी ने बताया कि गिरीडीह से लौटने के दौरान लापता हुये चिकित्सक दंपति का मोबाइल जिस स्थान पर बंद हुआ, वह बाराचटटी का एरिया है। इस घटना को अपहरण का मामला मानते हुये प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले के खुलासे के लिये सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छह इंस्पेक्टर और छह सब इंस्पेक्टर को जांच टीम में शामिल किया गया है। एसएसपी के अनुसार अभी तक फिरौती का कोई फोन परिजनों के पास नहीं आया है। पुलिस सर्विलांस और टेक्नीकल टीम का सहारा लेकर डाकटर दंपति की बरामदगी में जुटी हुयी है। एसएसपी ने माना कि बिहार और यूपी के अपराधियों का गैंग सक्रिय है जो घटनाओं को अंजाम दे रहा है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।