अमेरिका के दक्षिणी प्रांत कैरोलिना में लूटपाट के चक्कर में भारतीय मूल की मृदुलाबेन पटेल को गोली मार दी गई। इलाज के दौरान पटेल की मौत हो गई। फॉक्स कैरोलिना की खबर के अनुसार, मूल रूप से गुजरात की रहने वालीं मृदुलाबेन पावर्ड्सविले स्थित गैस स्टेशन की सह-मालकिन और एक स्टोर की संचालक थीं। गुरुवार रात एक व्यक्ति उनके स्टोर पर आया और मुफ्त में एक पैकेट सिगार की मांग की। इंकार करने पर उसने मृदुलाबेन के चेहरे पर गोली मार दी। सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। पटेल के पास अमेरिकी व ब्रिटिश नागरिकता थी। उनकी हत्या एक लूटपाट का नतीजा है। यह कोई नस्ली हमला नहीं है। माइकल व्हीट नामक एक व्यक्ति ने मृदुलाबेन को जमीन पर पड़े हुए देखा था। उसी ने पुलिस को सूचित किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।