बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मुंबई सेशन्स कोर्ट ने हिट एंड रन मामले में दोषी करार दे दिया है। बताया जा रहा है कि सलमान को हिरासत में ले लिया गया है। सलमान के खिलाफ सारे आरोप साबित हो गए हैं। कोर्ट ने कहा कि सलमान नशे में गाड़ी चला रहे थे, वो गैरइरादतन हत्या के भी दोषी हैं। अब सलमान की सजा पर बहस शुरू हो गई है। कोर्ट में सलमान का परिवार भी मौजूद है। कानून के जानकारों की मानें तो सलमान को 10 साल तक की सजा हो सकती है। बताया जा रहा है कि लंच से पहले कोर्ट सजा का एलान कर सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।