सलमान खान को पांच साल की सजा
(India)
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मुंबई सेशन्स कोर्ट ने हिट एंड रन मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। सलमान को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि सलमान अब कोर्ट से सीधे आर्थर रोड जेल भेजे जा सकते हैं। सलमान को अब जमानत की अपील के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। सलमान के खिलाफ सारे आरोप साबित हो गए हैं। कोर्ट ने कहा कि सलमान नशे में गाड़ी चला रहे थे, वो गैरइरादतन हत्या के भी दोषी हैं। इससे पहले सलमान खान के वकील ने कोर्ट में मेडिकल सर्टिफिकेट दिया है। इसका हवाला देते हुए वकील ने कहा है कि सलमान को सख्त सजा न दी जाए। हालांकि सरकारी वकील ने सलमान के लिए अधिकतम 10 साल की सजा की मांग की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।