कुरुक्षेत्र दो जनों ने चचेरे भाई को जिंदा जलाया
(India)
जान की कीमत इतनी मामूली हो जाएगी, ये कुरुक्षेत्र में रहने वाले मनोज ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. चंद पैसो के लेन-देन के चलते दो भाइयों ने मिलकर अपने चचेरे भाई मनोज को जिंदा जला दिया... दरअसल, मनोज का अपने ताऊ के बेटो के साथ 20 हजार रूपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था. इसे लेकर पहले भी उनके बीच कई बार झगड़ा हो चुका था. दोनों के बीच रंजिश बढती जा रही थी. बीती रात मनोज के ताऊ के दो लडकों ने उसे गली में बुलाकर आग के हवाले कर दिया.. वहीं आग में झुलसने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई... वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।