जयपुर में करोड़ों की ठगी के आरोपी गिरफ्तार
(India)
राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इन आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों में करोड़ की ठगी के मामले दर्ज हैं,, दरअसल पुलिस गिरफ्त में आए जितेन्द्र और वरूण श्याम नगर इलाके में घर में ज्वैलरी की दुकान चलाते हं, उन्होंने लालकोठी स्कीम निवासी आनंद विजय से उनके मंहगे रत्नों को विदेश में बेचने की बात कही, आरोपियों ने पीड़ित आनंद विजय को खुद का अमेरीका, तुर्की और इटली में कारोबार बताकर रत्नों को विदेशों में बेचने को कहा, इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से सितंबर 2014 को करीब दो करोड़ अस्सी लाख के पुखराज, निलम और पन्ना ले लिए,, इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित को करीब 41 लाख रूपए का चैक दे दिया, इसके बाद आरोपी से संपर्क करने पर भी उसे रूपयों के लिए टालते रहे,पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की है,, फिलहाल पुलिस इस ठगी के मामले में उनकी कंपनी से जुडे अन्य आरोपियों की जांच कर रहे हैं ,,, प्रारंभिक जांच में आरोपियों के खिलाफ हैदराबाद में भी करोड़ों की ठगी की जानकारी सामने आई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।