सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत
(India)
हिट एंड रन मामले में सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जस्टिस थिप्से ने सलमान की पांच साल की सजा पर भी रोक लगा दी गई है, जो मुंबई की सेशन्स कोर्ट ने दी थी। जमानत लेने के लिए सलमान खान को आज सेशन्स कोर्ट आना होगा। सलमान यहां पहले सरेंडर करेंगे, फिर जमानत लेंगे। आज सलमान की अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त हो रही है, इसलिए उन्हें नया बेल बॉन्ड भी भरना होगा। मामले की अगली सुनवाई 15 जून को होगी। सलमान को जमानत मिलते ही उनके घर के बाहर जश्न भी शुरू हो गया है। जमानत के लिए सलमान को 30 हजार रुपये का बेल बॉन्ड भरना होगा। बांद्रा पुलिस के पास सलमान का पासपोर्ट पहले से ही जमा है। सलमान को यदि विदेश जाना है, तो इसके लिए उन्हें पहले अदालत की इजाजत लेनी होगी। हालांकि सलमान के वकील अमित देसाई ने कोर्ट से गुजारिश की है कि सलमान का पासपोर्ट उन्हें वापस कर दिया जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।