अभिनेता शशि कपूर को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने दिया दादा साहब फाल्के सम्मान
(India) प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर को रविवार को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के सम्मान से नवाजा गया. मुंबई के पृथ्वी थिएटर में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें हिन्दी सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान दिया.शशि कपूर को यह सम्मान दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान दिया जाना था, लेकिन उनकी खराब सेहत को देखते हुए उन्हें मुंबई में यह पुरस्कार दिया गया. हिन्दी सिनेमा में 175 फिल्मों में काम कर चुके शशि कपूर को 2011 में 'पद्म भूषण' से भी नवाजा जा चुका है.सम्मान समारोह में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और रेखा समेत बॉलीवुड की नामी हस्तियां मौजूद रहीं.77 साल के शशि कपूर व्हीलचेयर पर हैं और गुर्दे की समस्या से पीड़ित हैं. उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राज कपूर को भी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.इससे पहले 2013 में तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी अभिनेता प्राण को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान करने के लिए मुंबई गए थे सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री जेटली ने कहा कि शशि कपूर महान नेता हैं और आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।