बीएचयू में छेड़खानी के विरोध में घेरा कुलपति आवास
(India)


भारतीय मूल की अमेरिकी शोध छात्रा से छेड़खानी और लूट का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि रविवार शाम त्रिवेणी हॉस्टल की छात्राओं से छेड़खानी किए जाने को लेकर बीएचयू परिसर फिर गरमा उठा। सोमवार शाम छात्राओं ने वीसी आवास को घेर सुरक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी की। छात्राओं का कहना था कि छेड़खानी और अभद्रता से वे तंग आ गई हैं, उन्हें हर हाल में सुरक्षा चाहिए। कुलपति ने 10 छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया तो उन्होंने जाने से इन्कार कर दिया और कहा कि कुलपति आवास से बाहर आएं और सुरक्षा को लेकर ठोस आश्वासन दें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।