कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बैन जारी रहने के कारण अपनी टीम को चियर करने से वंचित शाहरुख को एक और झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शाहरुख को समन जारी किया है। शाहरुख खान को अपनी आइपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के शेयर बेचने के मामले में ईडी ने यह समन जारी किया है। शाहरुख से अब ईडी पूछताछ करेगी। शाहरुख खान पर आरोप है कि उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के शेयर छह से आठ गुणा कम कीमतों पर बेच दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।