(India)
फीरोजाबाद में धूमधाम से चढ़ रही बरात पर दबंगों ने हमला बोल बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दहशत में आया दूल्हा भागकर दूसरे गांव में अपने रिश्तेदार के यहां चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर दूल्हे को वापस बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी करवाई गई। फिलहाल इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। सोमवार रात रजौरा गांव में गिरीश बाबू कठेरिया की बेटी की बरात इटावा के कैस्थ गांव से आई थी। स्वागत सत्कार के बाद बरात चढ़ी। सभी बराती झूमते-नाचते चल रहे थे। बताया गया है कि इसी बीच एक बराती का ग्रामीण के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद एकजुट ग्रामीणों ने बरात पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।