आसाराम बापू के मामले में मुख्य गवाह महेंद्र चावला को कुछ लोगों ने पानीपत के सनौली खुर्द में गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घालय हो गए हैं। उनको दो गोलियां लगी हैं। उनको पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। किसी हमालवर के पकड़े जाने की खबर नहीं है। पुलिस ने अस्पताल व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। घटना के बाद पुलिस वहां पहुंच गई। चावला को पानीपत के प्रेम अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने चावला को दो गोलियां लगने की पुष्टि की है। गोलियों उनके कंधे में लगी है। घटनास्थल पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।