कोर्ट परिसर में युवक की गोली मारकर हत्या
(India)
हिसार में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वो कभी भी, कहीं भी कत्ल की वारदात को अंजाम दे रहे है.. ताजा मामला हिसार के कोर्ट परिसर का है जहां एक बदमाश ने दिनदहाड़े पेशी में जा रहे युवक को गोली मार दी। आज पुलिस की मौजूदगी में संदीप नाम के शख्स को गोली मार दी गई.. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई... दोपहर करीब 12 बजे हिसार के गांव पेटवाड निवासी संदीप को पुलिस आज 307 के मामले में कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी... उसी वक्त हथियार से लैस हिसार के गांव बालसंमद निवासी साजिद खान ने संदीप पर गोली चला दी.. जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस फायरिंग में हरियाणा पुलिस का एएसआई घायल हो गया... पुसिल ने हमलावर साजिद खान को गिरफ्तार कर लिया है...और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है...साथ ही घायल एएसआई को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है...पुलिस ने आरोपी साजिद खान के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।