उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक तांत्रिक ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजान दिया है. तांत्रिक ने तंत्र मंत्र की आड में एक नाबालिग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया. लड़की के परिजनों के मुताबिक लड़की पर भूत-प्रेत का चक्कर था, जिसको ठीक करवाने के लिए तांत्रिक को बुलाया गया था. पहले तो उसने पीड़िता के पिता को बाहर भेज दिया और फिर उसकी मां की आंखों में पट्टी बांध दी। इसके बाद इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.इस बात की भनक जैसे ही पीड़िता के पिता और गांववालों को हुई तो उन्होंने उसकी जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।