दिल्ली पुलिस के हाथों को मुठभेड़ में मारे गए मनोज वशिष्ठ के परिवार ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मनोज के परिवार ने इसे एक फर्जी मुठभेड़ करार दिया। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने शनिवार को दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में एक मुठभेड़ में मनोज को मार गिराया। वशिष्ठ की पत्नी प्रियंका सहित उसके परिवार ने दिल्ली स्थित आवास पर राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस के अनुसार, मनोज पर दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में हत्या का प्रयास व धोखाधड़ी के 50 से ज्यादा मामले दर्ज थे। पुलिस का दावा है कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को धोखाधड़ी के एक मामले में मनोज, उसकी पत्नी और उसके सुसर की तलाश थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।