इस्लामाबाद के पास रह रहा है दाऊद
(India)
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन और आतंकी दाऊद इब्राहिम के घर को ट्रेक किया है। बताया जा रहा है कि दाऊद फिलहाल पाकिस्तान के मुर्री रोड पर रह रहा है। वॉनटेड आतंकी दाऊद लंबे समय से कराची और इस्लामाबाद में रहता आया है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दाऊद की मेजबानी कर रही है। अंडरवर्ल्ड डॉन और उसके परिवार के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट भी है। दाऊद के पास पाकिस्तान द्वारा जारी किए गए तीन पासपोर्ट हैं, जिनका नंबर जी-866537 सी-267185 और केसी-285901 है। गौरतलब है कि हाल ही में नरेंद्र मोदी सरकार को दाऊद के पते को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर कड़ी अलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर होम मिनिस्ट्री हरिभाई पराथीभाई चैधरी ने पांच मई को कहा था कि भारतीय खुफिया एजेंसियों को दाऊद के पते की जानकारी नहीं है। हालांकि बाद में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया था कि दाऊद को भारत में वापिस लाया जाएगा। सिंह ने कहा था, षारत के पास पुख्ता जानकारी है कि दाऊद पाकिस्तान में है। हम दाऊद को ट्रेक करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव डालेंगे। भारत दाऊद को वापिस लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। सीबीआई का कहना है कि 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों के पीछे दाऊद का ही हाथ है। इन धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32 करोड़ रूपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।