अदालत ने दिल्ली पुलिस को सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में तीन संदिग्धों का ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ करने की अनुमति दे दी। संदिग्धों द्वारा यह परीक्षण कराने की रजामंदी देने के बाद अदालत ने जांचकर्ताओं को अनुमति दी। तीन संदिग्धों, शशि थरूर के घर काम करने वाले नारायण सिंह, चालक बजरंगी और मित्र संजय दीवान ने अदालत से कहा कि वे पालीग्राफ परीक्षण से गुजरना चाहते हैं। अदालत ने शर्त रखी कि परीक्षण की प्रक्रिया में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों का पालन किया जाए। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि तीन संदिग्धों पर पालीग्राफ परीक्षण की अनुमति दी जाती है, बशर्ते एनएचआरसी और उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों का पालन हो। इस मामले में थरूर से अब तक तीन बार पूछताछ हो चुकी है। सुनंदा पिछले साल 17 जनवरी को एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। सुनवाई के दौरान, पुलिस ने अदालत से कहा कि जांच के दौरान इन तीनों से पूछताछ हुई लेकिन वे कुछ महत्वपूर्ण तथ्य छिपा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।