बिहार शरीफ में छात्रों ने किया हंगामा
(India)
नालंदा काॅलेज में छात्र की मौत से बौखलाए स्टूडेंट्स ने आज बिहार शरीफ की सडकांे पर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने अंबेर चैक पर आगजनी कर यातायात बाधित कर दिया। इस दौरान शहर के अन्य इलाकों में भी तोडफोड की गई और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया मगर छात्र नहीं माने अंततः पुलिस और छात्रों के बीच संघर्ष शुरू हो गया स्थिति को अनियंत्रित होता देख पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ी जिसमे कई छात्र जख्मी हो गए । इस दौरान पुलिस ने दस छात्रों को गिरफ्तार कर लिया । दरअसल सोमवार को मॉर्निंग वाक् के दौरान चन्दन नामक छात्र बेहोश हो गया था। गेट बंद रहने के करना इस छात्र को अस्पताल के जाने में देरी हुयी उसके बाद उसकी मौत हो गयी थी । इन लोगो की मांग थी की कालेज के गेट को खोल दिया जाये ताकि फिर ऐसी घटना न घटे ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।