दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने दिल्ली के सफदरजंग थाने में ट्विटर पर अश्लील मैसेज भेजे जाने को लेकर मामला दर्ज कराया है..वहीं दिल्ली पुलिस नें अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरखा सिंह का आरोप है कि कुमार विश्वास के लोग और आप कार्यकर्ता इन्हें अश्लील मैसेज भेजते हैं.. इसके अलावा राह चलते इन पर फब्तियां कसी जाती हैं इतना ही नहीं इनका कहना है कि इन्हें इस संबंध में धमकियां भी मिल रही हैं. बरखा सिंह इस मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल से ये अपील कर रही हैं. कि वो इस मामले को गंभीरता से लें..क्योंकि आप सरकार ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में महिला सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।