भीषण गर्मी से 200 लोगों की मौत
(India)
कई दिनों से उत्तर भारतए तटवर्ती आंध्र-तेलंगाना, मध्यवर्ती महाराष्ट्र में गर्मी का भीषण प्रकोप जारी है। गर्मी और लू के प्रकोप से आम लोगों का जीना बेहाल हो गया है। पूरे उत्तर भारत में तापमान अपने चरम पर है। तेलंगानाए आंध्र में तो अब तक 200 जानें जा चुकी हैं जहां कई जगह पारा 47 डिग्री तक पहुंचा है। पिछले 48 घंटों में दिन के तापमान में लगभग 5 डिग्री की बढोत्तरी हुई है। दिल्ली का तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। कानपुर में शनिवार को गर्मी ने रकार्ड तोडा और पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया। इलाहाबाद का तापमान भी 44 डिग्री रहा। राजस्थान के जयपुर में जरूर पारा कुद नरम पडा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि तापमान में और बढोत्तरी होगी। फिलहाल मॉनसून काफी दूर है। भारी उमस से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। गर्मी के चलते बीमारियों का भी अंदेशा है। देश के कई इलाकों में गर्मी बढने के साथ ही पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है।लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे है कि जल्दी पानी बरसे और गर्मी से राहत मिले।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।