आसाराम के रेप के आरोपी बेटे नारायण साई को तीन हफ्ते की अस्थायी जमानत मिल गई है. गुजरात हाई कोर्ट ने उन्हें मां के ऑपरेशन के लिए सोमवार को जमानत दे दी. साईं मंगलवार को सूरत जेल से निकलेगा. हालांकि जमानत की अवधि में वह अपने किसी भी आश्रम में नहीं जा सकेगा. अगर 1 जून तक ऑपरेशन नहीं हुआ तो उसे सरेंडर करना पड़ेगा. गौरतलब है कि 27 मई को साई की मां लक्ष्मीबेन का ऑपरेशन होना है. इससे पहले 29 अप्रैल को रेप केस में आसाराम के बेटे नारायण साई की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इतना ही नहीं, कोर्ट ने साफ कर दिया कि साई को जमानत तब मिलेगी, जब उसकी मां की सर्जरी का दिन तय होगा. कोर्ट ने कहा, साई को तभी रिहा किया जाएगा, जब डॉक्टर लिखित तौर यह बताएंगे कि अमुख तारीख को नारायण साई की मां का ऑपरेशन होना है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।