मॉनसून अगले चार-पांच दिनों में केरल तट पर पहुंच सकता है। हालांकि, इससे उत्तर और मध्य भारत के लोगों को गर्मी और पाकिस्तानी इलाकों से आ रही गर्म हवाओं से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान फिलहाल सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। देश के उत्तरी हिस्से में 30 मई से गर्मी से मामूली राहत मिलने की संभावना है । मौसम विभाग ने इस महीने के बाद इस रीजन में आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विभाग में लॉन्ग रेंज फोरकास्ट के हेड डी एस पाई ने बताया, श्अगले कुछ दिनों में साउथवेस्ट मॉनसून के और आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। जैसा कि पहले अनुमान जताया गया है, मॉनसून 30 मई तक केरल तट पर पहुंच जाएगा।श् मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मॉनसून के अगले दो दिनों में अरब सागर, मालदीव और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की तरफ बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल है।स्काइमेट वेदर सर्विसेज में सीनियर एक्सपर्ट जी पी शर्मा का भी कहना है कि इस बार मॉनसून सही वक्त यानी 30 जून-1 मई को पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, श्मॉनसून पिछले कुछ दिनों से श्रीलंका के हमबनटोटा और बंगाल की खाड़ी में अटका है। अगले 24 से 48 घंटों में हम इसके तेज होने की उम्मीद कर सकते हैं।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।