मुस्तफा दोस्सा ने कोर्ट रूम में लिया मॉडलों का ऑडिशन!
(India)
कोर्ट के अंदर मॉडलों की ऑडिशन! यह पढ़कर आपको अटपटा लगे, लेकिन एक हैरान करने वाले घटनाक्रम के तहत 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाको के आरोपी गैंगस्टर मुस्तफा दोस्सा ने सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट के अंदर ही कथित तौर पर मॉडलों का ऑडिशन करवा डाला। दोस्सा कथित तौर पर कोर्ट के अंदर आठ मॉडलों को लेकर आया और दुबई में एक मॉडलिंग कार्यक्रम के लिए कोर्टरूम के अंदर ही ऑडिशन करवा दिया। वहीं, ऑडिशन में शामिल एक 19 वर्षीय मॉडल ने गैंगस्टर के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई है।मॉडल ने दावा किया है कि गैंगस्टर दोस्सा ने कोर्टरूम में लाई गई आठ मॉडलों में से तीन मॉडलों का चयन किया गया। आरोपी मॉडल को दोस्सा के सहयोगी ने टोकन मनी भी दिया था जिसने बाद में दो फर्जी पुलिस वालों के साथ मिलकर उसे लूट लिया।मुंबई पुलिस ने इस मामले में मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि मार्च 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार धमाके में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 32 क रोड़ की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। दाऊद इब्राहिम, टाइगर मेमन और मुस्तफा दोस्सा इस मामले में आरोपी हैं। धमाकों के बाद तीनों फरार हो गए थे। हालांकि, दोस्सा को 2003 में गिरफ्तार कर लिया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।