मैगी मामले में फंसे अमिताभ बच्चन, प्रिटी जिंटा और माधुरी दीक्षित
(India)
बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित ने मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले के अफसरों से मुलाकात की है। माधुरी ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। हरिद्वार फूड डिपार्टमेंट ने एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को नोटिस भेज चुका है। माधुरी को यह नोटिस बतौर ब्रांड एंबेसडर एक प्रचार में मैगी को हेल्दी बताने के लिए दिया गया। 15 दिन के अंदर नोटिस का जवाब न देने पर विभाग ने एडीएम कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात भी कही गई है। हरिद्वार के फूड सेफ्टी ऑफिसर दिलीप जैन का कहना है कि आटा मैगी के एक विज्ञापन में माधुरी ने ये गलत जानकारी फैलाई थी कि इसे खाने से 2 से 3 रोटी खाने के बराबर फाइबर मिलता है। साथ ही, शरीर हेल्दी रहता है। इस संबंध में जारी नोटिस में माधुरी से पूछा गया है कि उन्होंने किस आधार पर ये बातें कही हैं? शनिवार को बाराबंकी के सीजीएम कोर्ट में एक वकील ने मैगी का विज्ञापन करने वाले अमिताभ बच्चन, प्रिटी जिंटा और माधुरी दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए याचिका दायर की। कोर्ट ने इस अर्जी पर सुनवाई की अगली तारीख 19 जून तय की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।