एक ओर देश में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है तो दूसरी ओर मानसून भी थोड़ा लेट होता जा रहा है। केरल के उपर दक्षिण पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार की वजह से मौसम विभाग के पूर्वानुमान की तारीख से कुछ दिन देरी से आ सकता है। केरल के ऊपर मानसून के आगे बढने की सामान्य तारीख एक जून है। यह देश में बारिश की औपचारिक शुरूआत भी मानी जाती है। इस साल मौसम विज्ञान विभाग ने 30 मई को मानसून केरल में आने का पूर्वानुमान जताया था। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मानसून सामान्य तारीख से तीन दिन पहले 16 मई को अंडमान निकोबार पहुंच गया था। तब से उसकी गति धीमी हो गयी है। 21 मई तक दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल की खाी के ऊपर से आगे बा और श्रीलंका के दक्षिणी हिस्सों तक पहुंचा। लेकिन यहां मानसून एक हफ्ते के लिए सुस्त पड गया।हालांकि मौसम विज्ञान ने इसे देरी कहने से इनकार किया है और इतना जरूर कहा है कि उसकी गति धीमी है। विभाग के अनुसार, ‘हमारे पूर्वानुमान के अनुसार चार दिन कम ज्यादा हो सकते हैं और यह अवधि 27 मई से तीन जून तक होती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।