एक सोशल एक्टिविस्ट ने बॉलीवुड एक्टर और टीवी शो सत्यमेव जयते के निर्माता आमिर खान को केंद्र सरकार की अनुमति के बिना कार्यक्रम के नाम के तौर पर राष्ट्रीय चिह्न का इस्तेमाल करने को लेकर उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि बिना इजाजत के राष्ट्रीय चिन्ह का प्रयोग इस मामले में बनाए गए कानून (2009) का उल्लंघन है। सोशल एक्टिविस्ट मनोरंजन रॉय ने कहा कि सत्यमेव जयते राष्ट्रीय चिह्न है। रॉय की तरफ से वकील मनोज सिंह द्वारा भेजे गए नोटिस में मांग की गई है कि शो के प्रोड्यूसर सरकारी अनुमति की कॉपी जमा करें। नोटिस में कहा गया है कि अगर वे परमीशन की कॉपी जमा नहीं करते हैं तो रॉय की ओर से उनका वकील लीगल प्रोसेस शुरू करेगा। इस शो के प्रोड्यूसर्स आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव हैं जबकि डायरेक्टर सत्यजीत भटकल हैं। इन तीनों को लीगल नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय चिन्ह का इस्तेमाल वित्तीय लाभ के लिए नहीं किया जा सकता। इस बारे में आमिर, किरण या भटकल की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।