करीब एक सप्ताह तक निजात मिलने के बाद फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताह से लू भी चल सकती है। चिकित्सक मौसम के इस बदलाव को स्वास्थ के लिए हानिकारक मानते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में स्वस्थ रहने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। कई दिनों तक तापमान कम रहने के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान की कम दाब की हवाओं के चलते बारिश हो गई थी, जिससे लोगों को काफी हद तक गर्मी से सुकून मिल गया था। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ पास होने के साथ ही सूरज का मिजाज बदल गया और फिर से गर्मी बढ़ने लगी। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ही लू भी चलेगी। अभी हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा है। लेकिन बुधवार तक 29 किमी प्रतिघंटा होने के साथ ही अधिकतम तापमान भी 43 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। मानसून 23 के बजाए 30 जून तक नोएडा पहुंचने की उम्मीद है। अभी केरल की तरफ सक्रिय है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।