फिर सामने आया यूपी पुलिस का बर्बर चेहरा
(India)

यूपी में खाकी वर्दी की दबंगई का खौफनाक चेहरा एक बार फिर देखने को मिला। यूपी के मेरठ में एक छोटी सी बात पर महिला कांस्टेबल ने एक महिला के साथ जानवरों जैसा सलूक किया। ममता नाम की महिला स्टेट बैंक आॅफ इंडिया में पैसे जमा करने गई थी.. तभी किसी बात पर कैशियर के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पहुंची महिला कांस्टेबल ने पीड़िता ममता के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। पीटने के बाद महिला को सिपाही की मदद से जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया गया। इस मामले के मीडिया में आने के बाद पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ गए और बकायदा एसएसपी मेरठ ने थाने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी.. पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।