असम में बाढ़ से 65 हजार लोग प्रभावित
(India)
असम के नौ जिलों में आई बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 65 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि इस वर्ष आयी बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य के नौ जिलों के बारपेटा, सानितपुर, धेमाजी, बोंगईगांव, लखीमपुर, तिनसुकिया, दर्रांग, नलबाडी और गोलपाडा में कुल मिलाकर 64 हजार 934 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। नौ जिलों के 13 राजस्व सर्किल के कम से कम 113 गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि जोरहाट के नेमातिधाटर और सोनितपुर के एनटी रोड क्रॉसग में ब्रह्मपुत्र और जिया भारली नदी खतरे के निसान से ऊपर बह रही है।तिनसुकिया जिले में दो राहत शिविर खोले गए हैं। दर्रांग जिले में चेनगेलिपाडा में मृदा संरक्षण विभाग के एक तटबंध सहित बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है और नलबाडी जिले में बाली गांव के मोरा पागलाडिया नदी दो पुलों पर उफान पर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।