अंकित तिवारी ने गाया पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाना
(India)
लाइव-
राजे एसएमएस-एवीबी-जयपुर-14 जून
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार की रात को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंची.....जहां उन्होंने टोंक जिले के सांस गांव में शुक्रवार को बस में करंट से हुए हादसे में घायल लोगों की कुशलक्षेम पूछी....वहीं उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए.....इस दौरान चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ भी साथ रहे।
सीएम विमान-एवीग्राफीक्स‘-
राजधानी लौटते समय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हैलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण शनिवार शाम अचानक फागी में उतारना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जयपुर पहुंची।मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर शाम करीब सात बजे जयपुर स्थित स्टेट हैंगर पर उतरना था। उनका काफिला भी वहां पहुंच गया था। इस बीच सूचना मिली कि आपात स्थिति में विमान को रास्ते में उतारने की आवश्यकता है।इस पर काफिला आनन-फानन फागी पहुंच गया। काफिला पहुंचने से पहले ही मुख्यमंत्री का विमान फागी स्थित स्टेनी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में उतर चुका।स्थानीय प्रशासन को पहले से ही अलर्ट कर दिए जाने से हालांकि लैंडिंग की व्यवस्थाएं कर दी गई थी, लेकिन अंधेरे के कारण प्रशासन को मामूली परेशानी हुई। इस बीच, मुख्यमंत्री का विमान उतरने की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी।
158- सौलर प्लांटस- एवी- जोधपुर- 13 जून
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जोधपुर जिले के नांदिया कलंा गांव में एज्यॅार पॅावर की 750 करोड़ रूपए लागत से 100 मैगावाट क्षमता वाली सौर विद्युत इकाई का उद्घाटन किया। नेशल सोलर मिशन के तहत इस सबसे बड़े सोलर प्लंाट से 30 गांव के लोगों को विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल बिजली हासिल करने के लिए हमें सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना होगा। राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है। प्रदेश में सौर ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई समझौते किए गए है। इन परियोजनाओं पर शीघ्र काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सौर ऊर्जा के लिए विद्युत की तरह ग्रिड भी बनेगा। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 34 हजार मेगावाट के एम ओ यू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान की तस्वीर अब बदलेगी। सौर ऊर्जा के लिए किसान भी अपनी कंपनी बना सकते हैं और इसके लिए उन्हें अपनी जमीन के लैंड कनवर्जन की जरूरत नहीं होगी।
103-पुष्कर का होगा विकास- एवी- पुष्कर- 13 जून
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बूढ़ा पुष्कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नो करोड़ की लागत से बनने वाले बरसाती पानी के फीडर का शिलान्यास किया। राजे ने इस दौरान पुष्कर में साढ़े आठ करोड़ की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की नींव भी रखी। जनसभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि तीर्थ राज पुष्कर हजारो करोड़ लोगो की आस्था का केंद्र है, पुष्कर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। पुष्कर में भी टेम्पल बोर्ड बनाकर तीर्थ का सर्वांगीण विकास करवाया जाएगा। बूढा पुष्कर के सरोवर में बरसाती पानी लाने वाले फीडर से बूढा पुष्कर तीर्थ स्थल का विकास होगा। वहीं, सभा में केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सांवरलाल जाट, मंत्री अनिता भदेल,शिक्षामंत्री वासूदेव देवनानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह के बाद सीएम राजे ने नवनिर्मित तहसील भवन का भी लोकार्पण किया।

161- किसानों को राहत-एवी- जयपुर- दशरथ सिंह- 13 जून
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बड़ी सौगात देते हुए 12 जिलों के 563 गांवों के किसानों का आबियाना शुल्क माफ कर दिया है, प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर इन गांवों में 31 जुलाई 2015 तक आबियाना शुल्क माफ करने की स्वीकृति दे दी है, अधिसूचना के अनुसार अलवर, भरतपुर, बाड़मेर, चुरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं,करौली, नागौर, उदयपुर के अभावग्रस्त गांवो में आबियाना शुल्क की माफी के साथ राजस्व वसूली स्थगित की गई है।

058- रेल मंत्री स्वागत- एवीबी- जोधपुर- 13 जून
जोधपुर दौरे के दूसरे दिन केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। रेल मंत्री ने जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर प्रभु ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार एक विजन पर काम रही है। इसके तहत सरकार ने 20 ट्रिलियन डॉलर देश की अर्थव्यवस्था को बढाने का लक्ष्य बनाया है। उन्होंने चाइना की अर्थव्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले 38 सालों में चाइना जैसा देश 60 गुणा से अधिक अर्थव्यवस्था में बढोतरी कर सकता है तो भारत इसकों दस गुणा क्यो नहीं कर सकता है। मेक इन इंडिया की बात करते हुए प्रभू ने जोधपुर और यहां के उद्यमियों का योगदान भी आवश्यक बताया। उन्होंने रेलवे में पीपीपी मॉडल के लिए भी उद्यमिया को आगे आने का आहान भी किया।
117- कामत दौरा- एवीबी- जयपुर- दशरथ सिंह- 13ध्6ध्15-7बजे
अगस्त माह में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कमर कस ली है... बीजेपी की तर्ज पर अब कांग्रेस भी प्रदेश के सभी संभागों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है..... सबसे पहला संभाग उदयपुर को चुना गया है... संभाग में सबसे पहले 15 जून को बांसवाड़ा-डूंगरपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे, उसके बाद 16 को बांसवाड़ा-प्रतापगढ़, 17 को उदयपुर देहात और उदयपुर शहर के कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे, इन सम्मेलनों में प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामत और पीसीसी चीफ पायलट मौजूद रहेंगे....
पैदल यात्रा-एवी-जयपुर-14 जून
भाजपा जयपुर देहात का महासंपर्क अभियान आज से शुरू हो रहा है...अभियान के तहत एक पैदल यात्रा बीजेपी मुख्यालय से रवाना होगी....जिसे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे...जयपुर देहात अध्यक्ष डीडी कुमावत के नेतृत्व में रवाना होने वाली यह पैदल यात्रा 25 किमी की यात्रा तय कर शाम करीब 6 बजे धानक्या गांव पहुंचेगी.....इसके बाद सभी 31 मंडलों में जाएगी....वहीं इस अभियान की समाप्ति 26 जुलाई को होगी

10वीं मैरिट -एवी-जयपुर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में सवाईमाधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में एक स्कूल से 17 छात्र मेरिट में आने के मामले की जांच चार सदस्यीय समिति ने शुरू कर दी। वहीं राज्य सरकार ने आनन फानन में स्कूल के खिलाफ जाॅच के आदेश जारी कर दिए थे। आज शिक्षा राज्य मंत्री ने बड़ी कार्रवाई करते हुए। सहायक जिला शिक्षा अधिकारी और एडीईओ देवीलाल मीणा को एपीओ कर दिया है।जानकारी के अनुसार क्रिएटिव स्कूल के बच्चों में मेरिट में आए 17 में से 9 बच्चों ने एक ही कमरे में परीक्षा दी थी जबकि चार अन्य बच्चों ने दूसरे कमरे में परीक्षा दी। मेरिट में आने वाले बच्चों में सवाईमाधोपुर के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी देवीलाल मीणा का पुत्र दीपक मीणा भी शामिल है जो 98.83 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।
160- एसीबी की कार्रवाई- एवीबी- चित्तौड़गढ़- राजेश जोशी
कपासन में रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार हुए चिकित्सक के घर नकदी आभूषण सहित करोड़ों की सम्पत्ति मिली है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से घर में की गई जांच और तलाशी के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है। एसीबी के कर्मचारियों सहित कपासन क्षेत्र के लोगों को भी इतनी आस नहीं थी कि चिकित्सक के यहां इतनी मात्रों में आभूषण और नकदी मिल सकते हैं। एसीबी की टीम ने गहनता से पूरे मामले की जांच में जुटी है। एसीबी ने चिकित्सक नरेश गोयल को पत्नी डॉ. सुमन गोयल के चिकित्सालय में ही रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जो निजी आवास में ही संचालित हैं। पहले टीम को ही भेजा था, बाद में मामला गंभीर होने के कारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्रसिंह चुण्डावत भी कपासन पहुंचे व मकान की तलाश शुरू करवाई। जैसे-जैसे कमरों की तलाशी हुई वैसे ही आय का खुलासा भी होता रहा। टीम ने मकान की तलाशी के दौरान 85 तौला सोने के आभूषण मिले जो करीब 30 लाख के हैं। साथ ही तीन लाख, 80 हजार 420 रुपए नकद और 760 ग्राम चांदी के आभूषण भी मिली। दस्तावेजों की जांच में कई बैंकों की पास बुक्स मिली हैं, जिसके अनुसार खातों में करीब 98 लाख रुपए जमा हैं। इस प्रकार मकान से ही करीब दो करोड़ रुपए की सम्पत्ति होने की जानकारी मिली।




चाकसू के वार्ड 17 में एक ही परिवार के पांच लोग घर में बिजली के करंट की चपेट में आ गए... बाथरूम का दरवाजा खोलने के दौरान करंट की चपेट में आई एक महिला को बचाने के चक्कर में परिवार के चार और लोगो को करंट का झटका लग गया... जिनमे तीन महिलाए, दो युवकों सहित पांच लोग है। सभी को चाकसू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
013-पालिकाध्यक्ष हत्या मामला-एवीबी-सवाई माधोपुर-14 जून
गंगापुरसिटी के पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉक्टर प्रकाश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 संदिग्ध लोगों में से एक युवक का स्क्रेच जारी किया है.....हालांकि हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है...लेकिन हत्या के खुलासें को लेकर पुलिस की भाग दौड़ जारी है......पुलिस की टीम लगातार जयपुर, करोैली, सपोटरा में संग्दिध जगहों पर दबिश देकर सुराग तलाश रही है। गौरतलब है कि 9 जून की रात को गंगापुरसिटी के पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉक्टर प्रकाश अग्रवाल की जयपुर रोड स्थित अपने आवास पर 2 बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
110- फर्जी विजा- एवीबी- सीकर- 13 जून
सीकर के लोगों को विदेश भेजने के मामले मे पुलिस ने रणजीत ढाका के बाद उसके दुसरे साथी कबूतरबाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सीकर कें 65 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय मे पेश कर सात दिन के रिमाण्ड पर लिया है। थाने के एसआई जगदीश यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अहमदाबाद का निवासी इमरान बोहरा है आरोपी के मलेशिया दुबई साउदी अरब मे स्थित कपंनियो मंे सम्पर्क है। आरोपी वहांे लोगों को नोकरी दिलाने का काम करता था लेकिन आरोपी के पास कोई लाइसेंस नही है। इसके दो साथी अभी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
004-निकाय चुनाव-एवीबीबीबीबी-शाहपुरा-14 जून
आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए भीलवाडा जिले के शाहपुरा में भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है...दोनों ही दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शनिवार को अपने-अपने कार्यकर्ताओं की बैठकें ले उनको एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए उनमंे जोश भरा...भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सांसद सुभाष बहेडिया और जिलाध्यक्ष शिवजीराम मीणा ने ली...वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश सचिव व सहप्रभारी राजेश कुमावत और जिलाध्यक्ष अनिल डांगी ने अपना परचम लहराने की बात कही...यहां दोनों नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा की नाकामयाबी को सभी के सामने उजागर करें...जिससे उनको निकाय चुनाव में अच्छी सफलता मिल सके।

शिशुगृह-एवी-भीलवाड़ार -14 जून
भीलवाड़ा के पालड़ी में प्रदेश के पहले और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बाल एवं शिशु गृह का लोकार्पण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. अरुण चतुर्वेदी आज करेंगे...निराश्रित, लावारिस और परित्यक्त शिशुओं को रखने के लिए प्रदेश का यह पहला शिशु गृह बना है....इस शिशु गृह में लाइब्रेरी, कम्प्यूटर टेªनिंग रूम, वर्कशाॅप रूम और स्मार्ट क्लास रूम के साथ ही योग प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है.....वहीं नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए एनआईसीयू भी बनाया गया है।
164- आरोग्य योजना- एवीबी- कुचामन सिटी- 13 जून
प्रदेश मे स्वास्थ्य सुविधाओं मे सुधार के लिए राजस्थान सरकार पहली बार हाईटेक तरीके काम मे लेने जा रही है और आरोग्य राजस्थान नाम की इस योजना के तहत प्रदेश के हर शख्स की ई कुण्डली तैयार की जाएगी। जिसमे उसके स्वास्थ्य से संबधित हर डाटा आन लाईन रहेगा साथ ही क्लिनिकल एसटिबलेशमेंट एक्ट लागू कर निजी चिकित्सालयों मे भी मापदण्ड पूरा करा कर उन पर लगाम लगाई जाएगी। इस संबंध में राजस्थान सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।
012-जयमल स्मारक-एवी-परबतसर-14 जून
चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ और सांसद सीआर चैधरी ने परबतसर में राव जयमल स्मारक और प्रतिमा का अनावरण किया....इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस सरकार को घोटालों की सरकार बताया और कहा कि भाजपा के कार्यकाल में अब विकास की गंगा बहाई जाएगी....वहीं सांसद सीआर चैधरी ने मेड़ता से परबतसर के बीच मीरा एक्प्रेस ट्रेन चलाने सहित चिकित्सा के लिए तीस लाख रूपये की घोषणा की।
009-जनसुनवाई-एवी-बहरोड़-14 जून
बहरोड़ एसडीएम शैफाली खुसवाह ने जगुवास गांव में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी....ग्रामीणांे ने बताया कि गांव में पीने के पानी की समस्या है और स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं होने से काफी परेशानी होती है......इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए....इस दौरान तहसीलदार सहित सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
131- जयपुर मौसम- एवी- जयपुर- दशरथ सिंह- 13ध्6ध्15
राजधानी जयपुर में एक बार फिर मौसम ने पलटा खाया है, लगातार दूसरे दिन भी बारिश की फुहारों से गर्मी से राहत मिली,, मौसम विभाग के अनुसार डबोक, चूरू, कोटा, पिलानी, कपासन और श्रीगंगानगर में भी बरसात हुई। राजधानी सहित प्रदेश में आज भी मौसम का हाल कमोबेश यही रहेगा। वहीं शनिवार रात चली तेज हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया । इससे पहले हल्की बूंदाबांदी के साथ धुलभरी आंधी चली, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है, खासकर दुपहियां वाहनों चालकों को परेशानी हुई, मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है, मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दो दिनों में मौसम में बदलाव आएगा, उधर वैज्ञानिकों ने भी मुबंई सहित महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश से प्रदेश में जल्द मानसून सक्रिय होने के आसार जताएं है....
020-बारिश का दौर-एवी-पीलीबंगा
पीलीबंगा सहित आस-पास के इलाके में बारिश का दौर शुरू हो गया है....तेज हवाओं के साथ सुबह से ही इन इलाकों में रूक-रूककर बारिश हो रही है...जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों के लिए भी बारिश वरदान साबित हुई है।

005-बारिश-एवी-रावतसर-14 जून
रावतसर क्षेत्र मंे आज सुबह इंद्रदेव ने बारिश का तोहफा देकर क्षेत्रवासियों को तेज गर्मी से राहत दिलवा दी...सुबह रावतसर कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से किसानों ,मवेशियों और आमजन को राहत मिली है...पिछले कई दिनों से जहां एक तरफ गर्मी ने तांडव मचा रखा था..वहीं आज हुई यह बारिश लोगों के लिए वरदान साबित हुई।
73- मौसम बदला- एवी- अलवर- पवन- 13ध्6ध्15-7बजे
अलवर के भिवाड़ी में मौसम का मिजाज बदला... बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली... गर्मी के तेवर आंधी में बदल गए.... अचानक आए तेज अंधड़ से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया.. तेज आंधी के कारण वाहन चालकों को दिन में लाइट का सहारा लेना पड़ा....
122- बारिश- एवी- कोटा- गुल मोहम्मद- 13ध्6ध्15-7बजे
कई दिनो से हो रहे इंतजार के बाद कोटा में बारिश की बूंदों ने शहर को तर-बतर कर दिया.... करीब एक घंटे हुई रिमझिम बारिश के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानो के भी चहरों पर भी चमक नजर आई,,, दिनभर की गर्मी के बाद शाम को बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई.....











बेहद कम वक्त में खूब नाम कमाने वाले अंकित तिवारी की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है। हाल ही के अमेरिकी कॉन्सर्ट की सफलता के बाद इस गायक, संगीतकार के सफल करियर में एक और अध्याय जुड़ गया है। अब अंकित तिवारी ने एक पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाना गाया है। सुनने में आया है कि ‘एमडी’ बैनर तले बनने वाली इस पाकिस्तानी फिल्म का टाइटल है ‘बिन रोये’। इसके निर्माताओं ने अंकित से संपर्क किया था। सूत्र ने बताया, श्फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर वकार अली और प्रोडक्शन के अधिकारी कुछ दिन पहले अंकित से मिले थे। उन्होंने अंकित को अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया। अंकित ने गाने की कम्पोजिशन सुनी तो उन्हें बहुत पसंद आई और इसी हफ्ते उन्होंने गाना रिकॉर्ड भी कर लिया। इस गाने को लेकर अंकित बेहद उत्साहित हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।