सुब्रमण्यम स्वामी भी नहीं दिला सके आसाराम को जमानत
(India)
अपने ही आश्रम की नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे आसाराम को एक बार फिर जिला एवं सत्र न्यायालय से झटका लगा है.आसाराम की जमानत याचिका को डीजे कोर्ट ने खारिज कर दिया है....जिसके बाद जमानत की उम्मीद लगाए बैठे आसाराम और उनके समर्थकों के चहरे उतर गए..जमानत खारिज होने का मलाल आसाराम के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था. उन्हें उम्मीद थी कि सुब्रमण्यम स्वामी की पैरवी से उन्हें जमानत मिल ही जाएगी..लेकिन ऐसा नही हो पाया..अब आसाराम की ओर से इन आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती देने की संभावना जताई जा रही है..पूर्व में भी जिला एवं सत्र न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक आसाराम की जमानत याचिका को खारिज कर चुका है और वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी व मुकुल रोहतगी जैसे अधिवक्ता भी आसाराम को राहत नहीं दिलवा पाए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।