मुंबई में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 89 तक पहुंची
(India)
मुंबई में जहरीली शराब अब तक के सबसे जानलेवा हादसे में तब्दील हो चुकी है, शराब पीकर मरने वालों की तादाद 89 तक पहुंच गई है। जबकि 20-25 लोगों का अब भी शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है, 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 8 पुलिसकर्मी और आबकारी विभाग के 4 अधिकारी भी सस्पेंड कर दिए गए हैं। एडिश्नल पुलिस कमिश्नर फतेह सिंह पाटिल ने कहा हमने 200 से ज्यादा जगहों पर रेड डाली है, कई जगहों पर हम स्थानीय पत्रकारों को भी लेकर जा रहे हैं, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मुंबई के मालवणी इलाके में शराब के तौर पर परोसा गये जहर के लिए सूत्रों के मुताबिक केमिकल गुजरात से लाया गया, ड्रमों में भरकर लाए गए केमिकल से भट्ठी में देसी शराब बनाई गई शराब में मेथनॉल की मात्रा बढ़ जाने की वजह से वो जहर बन गई। इलाके के लोगों का आरोप है कि सबकुछ पुलिस की मिली भगत से ही हो रहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।