गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैेसे हालात
(India)
गुजरात में भारी बारिश और इससे कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 70 हो गई। बारिश से बुरी तरह प्रभावित अमरेली जिले में 26 लोगों की मौत हो गई है ।गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने बताया, मूसलाधार बारिश से लगभग 70 लोगों की मौत हुई है। गुजरात स्टेट इमरजेंसी कंट्रोलरूम से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 26 लोगों की मौत बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित अमरेली जिले में हुई है, जबकि भरूच, जामनगर, कच्छ और राजकोट जिलों में पांच-पांच लोगों की जान गई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।