गुजरात में बरसात से 80 से ज्यादा मौतें
(India)

गुजरात के तटीय सौराष्ट्र और दक्षिणी जिलों में दो दिन पूर्व हुई भारी वर्षा के दौरान मृतकों की संख्या 80 के ऊपर पहुंच गई। बारिश का सबसे ज्यादा कहर झेलने वाले अमरेली जिले में बरसात से 36 मौतें हुई हैं। इसके अलावा भरूच, जामनगर, राजकोट और कच्छ में पांच पांच लोगों को वर्षा जनित घटनाओं में जान गंवानी पड़ी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देवभूमि द्वारका जिले में चार और भावनगर, जूनागढ और सुरेन्द्रनगर में तीन तीन लोगों की मौत हुई। दाहोद, महेसाणा, मोरबी और सूरत में दो दो, वहीं खेडा, पोरबंदर और वलसाड में एक एक लोगों की मौत हुई है। ज्ञातव्य है कि सरकार ने वर्षा के मृतकों के आश्रितों को चार चार लाख रूपए का मुआवजा देने की घोषणा कर रखी है। सरकार का इस मामले में सर्वे जारी है। सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात समेत पूरे राज्य में दो दिन पूर्व छह इंच से लेकर 28 इंच तक बरसात दर्ज की गई। सबसे अधिक 28 इंच बारिश सौराष्ट्र के अमरेली जिले के बगसरा में हुई, जहां चैबीस घंटे में 28 इंच बरसात हुई थी। मुख्यमंत्री ने कल पूरे क्षेत्र का हवाई दौरा कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।