जंक फूड का प्रचार करेंगी प्रियंका चैपड़ा
(India)
सेलिब्रिटी द्वारा मैगी और दूसरे जंक फूड के विज्ञापन किए जाने पर हाल में उठे सवालों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साफ कहा है कि वो तो जंक फूड का प्रचार करेंगी, जिसे दिक्कत हो वह खाना बंद कर दे..प्रियंका इन दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्म गंगाजल-2 की शूटिंग कर रही हैं... उन्होंने कहा कि बॉलीवुड कलाकार जंक फूड का विज्ञापन करते रहेंगे. हम जब किसी ब्रांड के साथ कांट्रैक्ट करते हैं, तो उसमें यह भी जिक्र होता है कि वह प्रॉडक्ट पूरी तरह सुरक्षित है..मेरे घर में लैब नहीं है, जो विज्ञापन करने से पहले हर प्रॉडक्ट की टेस्टिंग करवाऊं. गौरतलब है कि मैगी में तय सीमा से अधिक हानिकारक तत्वर पाए जाने के बाद मैगी का विज्ञापन करने वाले अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था...उन्हें सरकारी एजेंसी की ओर से नोटिस भी भेजा गया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।