संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज एग्जाम का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्विटर पेज पर यूपीएससी में सफल उम्मीदवारों को बधाई दी। मोदी ने अपने बधाई संदेश में लिखा, सभी सफल उम्मीदवारों को मेरी तरफ से शुभकानाएं। देश की सेवा शुरू करने की आपकी यात्रा मंगलमय हो। इसके लिए मेरी तरफ से आपको ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। इस परीक्षा का आयोजन अगस्त 2014 में किया गया था। सिविल सर्विसेज परीक्षा में टॉप क रने वाले पांच छात्रों में टॉप चार लड़कियां हैं। इन पांच टॉपर में ईरा सिंघल, रेणु राज, निधि गुप्ता, वंदना राव और सुहर्ष भगत हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
