आसाराम मामले के एक और गवाह पर हमला
(India)
आसाराम मामले के मुख्य गवाह कृपाल सिंह को शाहजहांपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली कृपाल की पीठ में लगी है। फिलहाल पीड़ित की हालत गंभीर है। देर रात उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि घर वाले एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करवा रहे हैं। कृपाल, आसाराम के खिलाफ चल रहे रेप केस में गवाह है। वह रेप पीड़िता के पिता के साथ ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। शुक्रवार शाम वह बाइक घर जा रहे थे तभी कैंट चैकी इलाके के ग्वालटोला में पीछे से अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।