तिहाड़ जेल में यौन उत्पीडित होने के बावजूद मुंह न खोलने की मजबूरी कई कैदियों के लिए एक कड़वी हकीकत बन गई है। तिहाड़ प्रशासन जेल में कैदियों के बीच सम लिंगी दुष्कर्म के मामले दर्ज करने को लेकर उदासीन बना हुआ है। पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर पुलिस थाने के एक सूत्र ने बताया कि तिहाड़ प्रशासन इस तरह की घटनाओं की जानकारी भी साझा नहीं करना चाहता। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, दस मई 2015 को पुलिस थाने में एक पुरुष कैदी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था, जबकि पिछले साल सात मामले दर्ज किए गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।