पाकिस्तान में सेंसर बोर्ड ने चलाई ‘बजरंगी भाईजान’ पर कैंची
(India)


पाकिस्तान में अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ पर कैंची चलेगी। इस फिल्म को काफी काट-छांट के बाद ही लोगों को दिखाने की इजाजत पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने दी है। भारत-पाक थीम के इर्दगिर्द बनी यह पहली फिल्म है जिसे पूरे पाकिस्तान में ईद के मौके पर रिलीज करने की इजाजत मिली है। पाकिस्तान सेंट्रल सेंसर बोर्ड (पीसीसीबी) ने कबीर खान निर्देशित फिल्म के कुछ दृश्यों को काटने के बाद फिल्म को प्रदर्शित करने की अनुमति दी है। यह फिल्म एक ऐसे भारतीय शख्स की कहानी है जो बोल न सकने वाली एक पाकिस्तानी लड़की को उसके घर पहुंचाने में मदद करता है। इसके पहले भी भारत-पाकिस्तान के इर्दगिर्द बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं लेकिन उन्हें पाकिस्तान में प्रदर्शित होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाल के सालों में सलमान की श्एक था टाइगरश्, सैफ अली खान की श्एजेंट विनोदश्, शाहिद कपूर की श्हैदरश् और अक्षय कुमार की श्बेबीश् को पाकिस्तान में प्रदर्शित करने की इजाजत नहीं मिली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।