दिल्ली के स्कूल में दो गार्डों की हत्या
(India)
राजधानी के सिविल लाइंस इलाके स्थित एक स्कूल में तैनात दो सिक्युरिटी गार्डों का शव बुधवार सुबह उनके गार्ड रुम के बाहर पड़ा मिला। यह गार्ड रुम स्कूल परिसर के अंदर ही स्थित है। उनके शव तार से बंधे थे और गले कटे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों सगे भाई थे। घटना की जानकारी तब हुई, जब स्कूल स्टाफ स्कूल पहुंचा, तो बाहर स्कूल इमारत के बाहर दोनों के शव मिले। दिल्ली यूनाइटेड क्रिश्चियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार सुबह गार्ड सुनील और अनिल के कमरे में शव मिले। दोनों के पांव बंधे हुए थे। सुनील का शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि अनिल का शव जमीन पर पड़ा था और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। फिलहाल इनकी हत्या किसने और क्यों की है? इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। मामला हाईप्रोफाइल इलाके का होने के चलते पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई है। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस ने लूटपाट के इरादे से की गई हत्या की आशंका से साफ इंकार किया है। दिल्ली यूनाइटेड क्रिश्चियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सगे भाई अनिल व सुनील काफी समय से बतौर गार्ड तैनात थे। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच कर रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।